हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों (1.31%) की गिरावट है। ये 73,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक(1.33%) की गिरावट है, ये 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और केवल चार में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में 3.27%, ऑटो में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05% और मेटल में 1.82% है। इसके अलावा, फार्मा, बैंकिंग, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% तक की गिरावट है। बाजार में गिरावट के 3 कारण: ग्लोबल मार्केट में 3% तक गिरावट तुहिन कांत पांडे होंगे सेबी के नए चीफ केंद्र सरकार ने फाइनेंस सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) का चीफ नियुक्त किया है। तुहिन अगले 3 साल के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। माधबी आज (28 फरवरी) रिटायर हो रही हैं। तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। कल शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा कल यानी गुरुवार (27 फरवरी) को सेंसेक्स में 10 अंक की तेजी के साथ 74,612 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंक गिरकर 22,545 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में गिरावट और 16 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट 19 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मीडिया सेक्टर में 3.58% और ऑटो सेक्टर में 1.51% की सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज के इंडेक्स में 1% तक की रही। —————————— ये खबर भी पढ़ें… तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ: 3 साल का कार्यकाल होगा; 28 फरवरी को रिटायर हो रहीं माधबी बुच की जगह लेंगे केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जो 28 फरवरी को रिटायर हो रही हैं। पूरी खबर पढे़ं…
सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 73,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 300 अंक लुढ़का; ऑटो और IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
