जियोस्टार 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही:1 साल तक की सैलरी भी देगी, वॉल्ट डिज्नी के साथ मर्जर के बाद अनावश्यक रोल खत्म कर रही कंपनी

जियोस्टार अपने 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। इसकी पेरेंट कंपनी वायाकॉम18 का वॉल्ट डिज्नी के साथ नवंबर 2024 में मर्जर के बाद इन कर्मचारियों का रोल ओवरलैप हो रहा था। यानी एक पोजिशन पर दो लोग हो रहे थे। इसलिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। इस बात की जानकारी मींट ने सोर्सेस के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मर्जर के बाद रिस्ट्रक्चरिंग के तहत कंपनी में छंटनी की शुरुआती पिछले महीने शुरू हुई थी, जो जून तक जारी रह सकती है। कंपनी डिस्ट्रिब्यूशन, फाइनेंस, कॉमर्शियल और लीगल डिपार्टमेंट में अनावश्यक रोल को खत्म कर रही है। एक साल तक की सैलरी देकर नौकरी से निकाल रही कंपनी कंपनी जिन एंप्लॉइज को फायर कर रही है उन्हें 6 महीने से 1 साल तक की सैलरी देकर कर रही है। अगर कोई कर्मचारी एक साल पहले जॉइन किया था तो उसे एक महीने का पूरा वेतन मिलेगा और इसी हिसाब से बाकी कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके साथ एक से तीन महीने की नोटिस पीरियड भी मिलेगी। नवंबर में मर्जर- देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बना डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस का वॉयकॉम-18 का मर्जर पिछले साल नवंबर में हुआ था। इसमें डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा भी शामिल है। इन दोनों कंपनियों ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका ऐलान किया था। मर्जर के बाद ये देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है। डिज्नी-रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास अब 2 ओवर द टॉप यानी, OTT और 120 चैनल के साथ 75 करोड़ दर्शक हो गए हैं। रिलायंस ने इस जॉइंट वेंचर के लिए 11,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। मर्जर की प्रोसेस बीते करीब एक साल से चल रही थी। दोनों कंपनियों ने कहा- ‘ये डील 70,352 करोड़ रुपए में हुई है। मर्जर के बाद बनी कंपनी में रिलायंस की 63.16% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी होगी। इस नई कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी। वाइस चेयरपर्सन उदय शंकर होंगे। ये कंपनी को स्ट्रैटेजिक गाइडेंस देंगे। ————————— ये खबर भी पढ़ें… रिलायंस-डिज्नी का मर्जर, देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बना: 120 चैनल, दो OTT के साथ 75 करोड़ दर्शक; नीता अंबानी चेयरपर्सन होंगी डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस का वॉयकॉम-18 अब एक हो गए हैं। इसमें डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा भी शामिल है। इन दोनों कंपनियों ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका ऐलान किया। इस मर्जर के बाद ये देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *