मॉर्गन स्टेनली ने सेंसेक्स में तेजी का अनुमान 12% घटाया:दिसंबर 2025 तक 82,000 पहुंचेगा; अमेरिका में मंदी आने पर 63,000 तक गिरेगा

अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने दिसंबर 2025 तक सेंसेक्स का टारगेट 12% घटाकर 82,000 कर दिया है। इससे पहले ये टारगेट 93,000 था। हालांकि, यह लक्ष्य वर्तमान स्तर से अभी भी लगभग 7% ज्यादा है, और मॉर्गन स्टेनली का मानना ​​है कि सेंसेक्स के दिसंबर 2025 तक इस लक्ष्य तक पहुंचने की 50% संभावना है। इसके साथ ही फर्म ने कहा कि कच्चे तेल के दाम लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने और अमेरिका में मंदी आने पर सेंसेक्स गिरकर 63,000 तक आ सकता है। तेल के दाम बढ़ने पर महंगाई में वृद्धि होगी और RBI ब्याज दरों में उम्मीद से कम कटौती करेगा। मार्च में 28.5% तेजी का अनुमान जताया था अमेरिकी फर्म ने इससे पहले मार्च में जारी किए अपने अनुमान में कहा था कि घरेलू निवेश के चलते 2025 में भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले उभरते बाजारों में से एक हो सकता है। भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान भी घटाया था मॉर्गन स्टेनली ने दिसंबर में वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को रिवाइज कर 6.3% कर दिया था। मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने पहले यह अनुमान 6.7% बताया था। मॉर्गन स्टेनली ने इससे पहले भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान वित्त वर्ष 25 के लिए 6.7% बताया था। सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में ग्रोथ स्लोडाउन के बाद मॉर्गन स्टेनली ने यह डाउनग्रेड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *